Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

आईएमए अलवर के खेल महाकुंभ "आईएमए यूफोरिया 2024" का आयोजन 15 नवंबर से

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

अलवर, 5 नवम्बर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अलवर द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ "आईएमए यूफोरिया 2024" का शुभारंभ 15 से 18 नवम्बर के बीच होगा। आईएमए अलवर के अध्यक्ष डॉ. एस.सी. मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस आयोजन से सद्भावना और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।

आईएमए यूफोरिया 2024 के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। क्रिकेट मैच एलआईईटी और एनआईईटी कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे, जिसके इवेंट इंचार्ज डॉ. तरुण यादव और डॉ. राहुल खंडेलवाल होंगे। जय कृष्णा क्लब में बैडमिंटन, शतरंज और योग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनके इवेंट इंचार्ज डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. अमित भूमड़ा, डॉ. उत्तरा अग्रवाल और हिना गुप्ता रहेंगे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता फोर्स एकेडमी में होगी, जिसमें डॉ. ब्रिजेंद्र गर्ग और डॉ. विकास जैन इंचार्ज होंगे। वहीं, ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता 17 नवम्बर को राजर्षि महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसका नेतृत्व डॉ. राजवीर चौधरी और अन्य करेंगे।

इस प्रतियोगिता में केवल अलवर जिले के आईएमए सदस्यों और उनके परिवार के सदस्य भाग ले सकते हैं। बैठक में डॉ. एस.सी. मित्तल, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. ब्रिजेंद्र गर्ग, डॉ. विजय सिंह चौधरी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।