Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मोहन लाल सोनी ने सैटेलाइट हॉस्पिटल व सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मोहन लाल सोनी ने सैटेलाइट हॉस्पिटल व सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

अलवर, 5 नवम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर और जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलवर हरेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मोहन लाल सोनी ने सैटेलाइट हॉस्पिटल काला कुंआ और सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सैटेलाइट हॉस्पिटल में लेबर रूम, जे.एस.वाई. कक्ष और शौचालयों की साफ-सफाई का निरीक्षण कर, राज्य सरकार की योजनाओं के तहत प्रसूताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी.एस. राठौड़ ने बताया कि मेडिसिन स्टोर में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत 704 दवाएं और सर्जिकल उपकरण भी उपलब्ध हैं। निरीक्षण में अस्पताल में स्टाफ की कमी, मेडिकल ज्यूरिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

सखी वन स्टॉप सेंटर में, सचिव सोनी ने सेंटर प्रबंधक और स्टाफ से मुलाकात की और पिछले निरीक्षण के बाद से 31 पीड़ित महिलाओं को दी गई सहायता का रिकार्ड देखा। उन्होंने घरेलू हिंसा, मारपीट और अन्य समस्याओं से पीड़ित महिलाओं को समुचित विधिक सलाह और रात्रि आश्रय उपलब्ध कराने की सराहना की और सेंटर पर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा