Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

एनडीए में चयन होने पर उन्नति गौड का स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति ने किया सम्मान

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

अलवर। देश की सर्वोच्च रक्षा सेवा एनडीए परीक्षा में देश भर में 52वी रैंक प्राप्त करने पर उन्नति गौड का स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति की तरफ से सम्मान किया गया।
समिति अध्यक्ष गौरीशंकर विजय ने बताया कि उन्नति गौड के पिता मुकेश पी. गौड अलवर जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त है, जबकि उनकी माता अंशु शर्मा मालाखेड़ा सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका है। पढऩे लिखने में बचपन से ही तेज रही उन्नति गौड ने मात्र 18 वर्ष की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में एनडीए परीक्षा में 52वां स्थान प्राप्त करते हुए अलवर जिले का देश भर में नाम रोशन कर दिया।
समिति अध्यक्ष गौरीशंकर विजय ने बताया कि यह संपूर्ण अलवर जिले के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर समिति की तरफ से उन्नति गौड को सफल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए समिति की तरफ से स्मृति चिन्ह देते हुए उन्हें स मानित किया गया ओर गौड के उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।