Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मत्स्य उत्सव का आयोजन 25 से 27 नवंबर तक 

अलवर। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष दिनाक 25 नवम्बर से 27 नवंबर तक तीन दिवसीय मत्स्य उत्सव का आयोजन किया जाएगाl अलवर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत
भानगढ पर्यटक स्थल पर लोक कलाकारो द्वारा पर्यटको का स्वागत, सिलीसेढ पाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्री जगन्नाथ जी मंदिर में विशेष संध्या आरती, योगा फॉर ऑल, सागर पर दीपमाला, लोकरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर वन तक साइकिल रैली, मेहंदी - पेटिंग एवं रंगाली प्रतियोगिता, फोटो प्रदर्शनी और फ्लॉवर शो आदि शामिल किए जाएंगे। मत्स्य उत्सव के अंतर्गत आयोजित फोटो प्रदर्शनी के लिए 10 नवंबर तक ऑन लाइन प्रविष्टियां amazingalwar16@gmail.com पर भेजी जा सकती है।
पारंपरिक लोक नृत्य और कलाओं में भपंग, चरी नृत्य, रावण हत्था वादन, मयूर नृत्य, कच्ची घोड़ी नृत्य, चकरी और कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। मत्स्य उत्सव को इस साल उत्सव पोर्टल पर भी जोडा जाएगा जिससे देसी- विदेशी पर्यटकों को आयोजन के बारे मे जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा