Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

व्यापारी पर फायरिंग के मामले में खुलासा  शेष तीन आरोपी गिरफ्तार

व्यापारी पर फायरिंग के मामले में खुलासा  शेष तीन आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़

राजगढ़-अलवर सड़क मार्ग के मध्य स्थित सैनी पेट्रोल पंप के समीप लोहा व्यापारी पर फायरिंग करने के मामले में खुलासा करते हुए शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका यदुवंशी ने बताया कि 24 अक्टूबर को राजगढ़ कस्बा निवासी लोहा व्यापारी हरिशंकर गुप्ता मूनपुर लोहा गोदाम से राजगढ़ आ रहे थे। जिनको अज्ञात बदमाश ने कार से पीछा कर टायर में गोली मारकर गाड़ी आगे लगवाकर रुकवाई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित की गई। गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए तकनीकी सहायता से घटना से खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य सरगना दौसा जिले के महवा थाने का हिस्ट्रीशीटर भगवान सहाय उर्फ काडू पुत्र दिलीप सिंह मीणा को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किया है। इसके वारदात में शामिल शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमे बहतुकलां थाना क्षेत्र के पंकज, महेंद्र कुमार व ज्ञानचन्द को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टे को भी बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से फायरिंग करने के मामले में पूछताछ के लिए जुट गई है

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा