Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एक बेड पर दो मरीजों का इलाज


मौसमी बिमारियों ने उप जिला अस्पताल की खोली पोल
फुलेरा( राजकुमार देवाल) क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार तेजी से बढ़ रही मौसमी बीमारियों ने कस्बे के उप जिला अस्पताल की पोल खोलकर रख दी है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है। प्रदेश में मौसमी बीमारियां कहर बरपा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जिम्मेदारों को मरीजों की कोई फिक्र नहीं है। जब इस समय मौसमी बिमारियां चरम पर है तब भी जिम्मेदार बेफिक्र नजर आ रहे है। वार्ड में एक बेड पर दो मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उप जिला अस्पताल में आउटडोर 1000 के पार पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा मरीज डेंगू के आ रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही मरीजों मे इंफेक्शन का बढ़ता खतरा
मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
मरीजों और परिजनों की लगातार शिकायतों के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने पूर्व में किसी भी प्रकार की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया है। इसका खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। बता दें कि भगवान नहीं करें अगर आपको उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए जाना पड़ जाए। आप घर से समय से पहले निकलें। उप जिला अस्पताल में आपका नंबर 4
घंटे से पहले नहीं आने वाला है। इन दिनों अस्पताल में पर्ची के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही है। जहां दो घंटे लगना लगभग तय है। इसके बाद चिकित्सक व दवा लेने के लिए भी आपको दो घंटे का इंतजार करना पड़ेगा। उप जिला अस्पताल में वैसे तो 100 बैड स्वीकृत हैं। लेकिन स्टाफ की कमी के कारण आपात काल मे तीन बैडो पर ही इलाज किया जा रहा । तथा इन बैडो पर इलाज के लिए मरीजो को घंटो इन्तजार करना पड रहा है। तथा बैड पर दो- दो मरीजों का उपचार चल रहा है। जिसके कारण मरीजो व परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहि अस्पताल प्रशासन भवन की कमी का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा