Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित दो छात्रों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित दो छात्रों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

शाहपुरा। सोमवार दोपहर मॉडल स्कूल और इंडियन पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 के दो छात्रों की दुखद मौत हो गई। दोनों छात्रों, श्लोक जागेटिया (14) और रुद्र प्रताप सिंह सौदा (14), का हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस में चयन हुआ था। वे छुट्टी के बावजूद टेबल टेनिस की प्रैक्टिस के लिए स्कूल गए थे। इस दौरान पानी के पास सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में जा गिरे और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के समय उनके साथ एक अन्य छात्र, फहीम खान, भी था, जिसने मदद के लिए आवाज लगाई। स्थानीय युवकों ने प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा