Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा प्रत्याशी ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क, गोविन्दगढ़ में जाटव समाज ने दिया समर्थन

अलवर/रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जहां रविवार को भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने मोहल्ले में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने गोविंदगढ़ के जाटव मोहल्ले, सैनी मोहल्ले, गोरवाडी मोहल्ला, सुनार मोहल्ला, खेडापति मोहल्ले सहित सभी मोहल्लों में पहुंचे ओर जनता से स पर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने इस दौरान लोगों से कहा कि अब तक क्षेत्र को परिवारवाद तथा बाहरी लोगों ने जमकर लूटा है अबकी बार लोगों के पास स्थानीय व्यक्ति को विधानसभा भेजने का मौका है रामगढ़ विधानसभा को पीछे धकेलना में बाहरी लोगों का बहुत बड़ा हाथ है। इन लोगों ने क्षेत्र का विकास ना करके अपने घरों का विकास किया है और ना ही यह क्षेत्र के बारे में अच्छा सोचते हैं यह लोग केवल रामगढ़ के लोगों के साथ और उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
जताई आपत्ति: भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान के 36 बिरादरी के साइबर अपराध में जुडऩे वाले बयान को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि कुछ लोग हमारे सभी बिरादरियों को इस साइबर अपराध से जोड़ रहे हैं जबकि सभी को पता है कि समुदाय विशेष के लोग ही साइबर अपराध से जुड़े हुए हैं जबकि हमारे सभी बिरादरियों को इस अपराध से जोड़कर भ्रमित किया जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा