Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आरजेएस परीक्षा में 51 वी रैंक हासिल करने पर छात्रा का किया सम्मान 

जयपुर टाइम्स न्यूज
मनोहरपुर।पावटा

कस्बा निवासी एक छात्रा का आरजेएस परीक्षा में चयन हुआ है। जिससे कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है।छात्रा के घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जानकारी देते हुए व्याख्याता नारायण अग्रवाल और सीए रतन अग्रवाल ने बताया कि आयुषी गोयल पुत्री बृजमोहन गोयल ने प्रथम प्रयास में ही आरजेएस परीक्षा में 51 वी रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है।
छात्रा के चयनित होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता ब्रजमोहन ओर माता ललिता गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।छात्रा आयुषी गोयल ने बताया कि यदि व्यक्ति सच्ची लगन और मेहनत से कार्य करे तो उसे सफलता मिलती है वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे अध्यन करती थी व घरेलू कार्य में भी हाथ बंटाती थी।
आयुषी के पिता का परचून का व्यवसाय है और माता ग्रहणी है।
छात्रा के चयनित होने पर विष्णु अग्रवाल,सत्येंद्र बजाज,अशोक गुप्ता,विजेंद्र गुप्तासहित कई लोगो ने छात्रा का साफा पहना व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा