Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर जोर  

आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर जोर  


जयपुर टाइम्स

खैरथल। मंगलवार को जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल में आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण, मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए फागिंग, और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन और विद्युत कनेक्शन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और अन्य कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए। साथ ही, दीपावली के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र में सफाई, लाइटिंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, रसद और अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर दिव्यांग पुरस्कार चयन समिति की बैठक में पैरालंपिक खिलाड़ी जुबेर खान और समाजसेवी नरसीराम शास्त्री का पुरस्कृत करने हेतु चयन किया गया।

बैठक में कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, शिक्षा अधिकारी राजकुमार जैन, अभियंता विकास यादव, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा