Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला स्तरीय राष्ट्रीय एकता दिवस का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय राष्ट्रीय एकता दिवस का हुआ आयोजन

खैरथल। राष्ट्रीय एकता दिवस का जिला स्तरीय आयोजन प्रातः 7:00 बजे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में किया गया। जिला स्तरीय आयोजन में रन फॉर यूनिटी मैराथन, मार्चपास्ट कर शपथ का आयोजन कराया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारतीय रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त भारत का निर्माण किया। उनकी जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मैराथन हमें विविधता में एकता के महत्व का संदेश देते हुए उनके अतुलनीय साहस और संकल्प का स्मरण कराती है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मंगलवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में ‘रन फॉर यूनिटी -एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘ मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित जन समूह से राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ का वाचन कराया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा