Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लायंस क्लब अलवर मत्स्य ने बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव, बाँटी खुशियाँ 

लायंस क्लब अलवर मत्स्य ने बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव, बाँटी खुशियाँ 


जयपुर टाइम्स

अलवर। दीपावली के शुभ अवसर पर लायंस क्लब अलवर मत्स्य के पदाधिकारियों और सदस्यों ने माधव सेवा संस्थान द्वारा संचालित केशव आदर्श अध्ययन संस्थान, चमेली बाग अखैपुरा मोहल्ला, और केशव आदर्श विद्यामंदिर, बुध विहार के बच्चों के साथ मिलकर दीपोत्सव मनाया। क्लब के सदस्यों ने इन बच्चों को मिठाई के करीब 300 पैकेट वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

क्लब की अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन डॉ. मंजू अग्रवाल ने बताया कि दीपावली के इस पावन पर्व पर उन बच्चों के बीच जाकर जश्न मनाना, जिनके चेहरे खुशियों से दूर थे, एक अनोखा अनुभव था। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड्स क्लब के सदस्यों को भेंट किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य लायन चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बच्चों को पढ़ाई में मेहनत कर भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया। लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 के रीजन चेयरपर्सन लायन गिरीश गुप्ता ने भी बच्चों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और बच्चों में संस्कार व शिक्षा देने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन गिरीश गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. मंजू अग्रवाल, लायन चंद्रप्रकाश गुप्ता, लायन लोकेश यादव, लायन सत्यनारायण अग्रवाल, लायन अनिल बंसल, और लायन कुनाल गुप्ता समेत कई सदस्य शामिल हुए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा