Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खेतडी में पकड़ा नकली मावा 

खेतडी में पकड़ा नकली मावा 


जयपुर टाइम्स
खेतडी। कस्बे में मंगलवार को दिपावली पर्व के अवसर पर नकली मावे पर कार्यवाही करने के उपखण्ड मजिस्ट्रेट खेतड़ी के निर्देश पर राजस्व ग्राम पपुरना की ढाणी लालगढ स्थित बालाजी मावा भण्डार पर पहुच कर निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर लगभग 40 किलो मावा, करीब 40 किलो नकली कलाकंद मिला। जिसको मौके पर ही नष्ट करवाया गया। मौके पर मिल्क पाउडर व रिफाइन्ड आईल भी मिला जिसका इस्तेमाल मावा व कलाकंद बनाने में किया जाता था। इसके अतिरिक्त पपुरना चौक पर स्थित मिष्ठान भण्डार का भी निरीक्षण किया गया। टीम में तहसीलदार खेतडी सुनिल कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार बबाई विजयपाल और नायब तहसीलदार खेतड़ी प्यारेलाल चावला रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा