Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वैभव भार्गव एडवोकेट फिनिशर रहे व आयरनमैन का अवार्ड किया प्राप्त

अलवर। 27 अक्टूबर 2024 को पणजी गोवा में आयोजित आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन इंडिया इवेंट में अलवर के वैभव भार्गव एडवोकेट फिनिशर रहे व साथ ही आयरनमैन का अवॉर्ड प्राप्त किया। आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन प्रतियोगिता गोवा में आयोजित होने वाला एक प्रमुख इवेंट हैं। यह बहुत ही हर्ष का विषय है की अलवर के इस युवा ने गोवा में आयोजित इस इवेंट में भाग लिया और फिनिशर के रूप में यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में 1.9 किमी की तैराकी, 90 किमी की साइकिलिंग और 21.1 किमी की दौड़ शामिल है, जिसमें कुल 113 किमी की दूरी तय करनी होती है। वैभव भार्गव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश विदेश के करीब 1150 पुरुष व महिलाओं ने इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा