Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता संपन्न

अलवर। इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश भार्गव एवं सचिव देवेंद्र सिंह रावत द्वारा मुक्केबाजों का हाथ मिलाकर किया गया।
प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग में विजय सिंह नरूका, विनय सिंह, मुकुल सेन, योगेंद्र, सुमित कुमार, सूर्य प्रताप, तेजस इकदया, विष्णु, तरुण शर्मा, देवेंद्र मुक्कर, जोगेंद्र विजेता रहे रहे एवं महिला वर्ग में गरिमा यादव व ग्रेसी विजेता रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में महावीर राजोरिया, अजीत यादव, मनीष सैनी, विनोद सैनी, हुकुम सिंह गौड़, कीर्ति भटनागर, सुनील सैनी रहे। प्रतियोगिता में बॉक्सिंग कोच संजीव शर्मा, विशन दास कालरा और मेडिकल टीम की ओर से जुबेर खान, दिनेश चंद मीणा भी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा