Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

 विप्र फाउंडेशन ने 150 मेधावी छात्रों को कराया विधानसभा भ्रमण 

जयपुर टाइम्स
अलवर।
विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में “पृथ्वी पर बढ़ता जल संकट एवं उसके उपाय” विषय पर मेरिट में आए 150 मेधावी बच्चों को सोमवार को राजस्थान विधानसभा का विशेष भ्रमण कराया गया। फाउंडेशन के संगठन महामंत्री संजय कौशिक के अनुसार, प्रतियोगिता में करीब 1200 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से चयनित छात्रों को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा सम्मानित किया गया।

विधानसभा भ्रमण का अनुभव
सुबह 7 बजे तीन बसों में खैरथल तिजारा से रवाना हुए बच्चों ने विधानसभा पहुंचकर विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुलाकात की। बच्चों को विधानसभा संग्रहालय का भी भ्रमण कराया गया, जिसमें उन्होंने राजस्थान और राजपूताना के इतिहास के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त की। नेता प्रतिपक्ष ने इस पहल को बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक बताया और उनकी सराहना की।

सहयोगियों और अभिभावकों की उपस्थिति
इस दौरान विप्र फाउंडेशन के संरक्षक एवं सेवा निवृत्त शिक्षा उपनिदेशक विष्णु स्वामी, जिलाध्यक्ष भूदेव शर्मा, महामंत्री संजय कौशिक और अन्य पदाधिकारी बच्चों के साथ मौजूद रहे। विधानसभा भ्रमण के बाद सभी बच्चों ने विधानसभा स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष के साथ स्मृति चिन्ह के रूप में फोटो खिंचवाई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा