Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेपर कवर, लिफाफे और फाइल बनाने के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

अलवर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित पेपर कवर, लिफाफे और फाइल बनाने के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुडी हुई 33 महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसेटी निदेशक जे पी मीणा ने की। निदेशक जे पी मीणा ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने व रोजगार से जोड़ने के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं सभी महिलाओ को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
आरसेटी निदेशक जे पी मीणा ने बताया कि अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए हमारी संस्था विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करती है। सभी प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन नैसर की और से शशि यादव और रीना शर्मा ने किया। समापन अवसर पर सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । इस अवसर पर संकाय सदस्य रेणु जैन, जयप्रकाश सिंघल मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा