Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर टाइगर्स समूह की "खुशियों वाली दिवाली" मुहिम: निराश्रित बच्चों को राशन और सेवाएं जयपुर टाइम्स, अलवर।  


अलवर टाइगर्स समूह द्वारा "खुशियों वाली दिवाली" अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को इरादा बाल गृह में रह रहे निराश्रित बच्चों के लिए राशन सामग्री का वितरण किया गया। समूह के संस्थापक मनीष दुरेजा ने बताया कि इस अभियान में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक शहर के अनाथालयों, वृद्धाश्रमों और कच्ची बस्तियों में भोजन, वस्त्र और आवश्यक सामग्री दी जा रही है।

समारोह के तीसरे दिन बच्चों के लिए आटा, दाल, चना, सोयाबीन, तेल, बिस्किट्स, साबुन आदि राशन सामग्री प्रदान की गई। साथ ही डॉ. जयंत थरेजा ने बच्चों को स्वास्थ्य और दांतों की देखभाल के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

समूह के सदस्य बच्चों से मिले और उनका उत्साह बढ़ाया। अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय नागरिक भी बढ़-चढ़कर योगदान कर रहे हैं, जिससे सामाजिक सेवा का संदेश फैल रहा है। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, नगर निगम आयुक्त जितेन्द्र नरुका, एसडीएम प्रतीक जुइकर, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दुरेजा, डॉ. जयंत थरेजा और कई अन्य नागरिकों का सहयोग रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा