- आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन कार्यकारणी ने ली शपथ, धन्वंतरि जयंती समारोह आयोजित
अलवर। आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन अलवर एवं जय गणपत जन कल्याण ट्रस्ट अलवर के सयुक्त तत्वावधान में रविवार को धन्वंतरि जयंती समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद चिकित्सालय डॉ. ओम प्रकाश बड़ाया, विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. हर्ष कुमार शर्मा, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुरारी लाल भारद्वाज रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक डॉ. पवन सिंह शेखावत ने की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मुकेश साहू ने जलोका चिकित्सा, डॉ. उमेंद्र मीना ने अग्निकर्म, डॉ. शिवचरण शर्मा ने वैश्विक स्वास्थ्य में आयुर्वेद नवाचार विषय पर व्या यान दिया। कार्यक्रम में आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन की नवीन जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश संयोजक डॉ. पवन सिंह शेखावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर सभी इकाई सदस्यों को आयुर्वेद विज्ञान एवं चिकित्सको के हित तथा आमजन को आयुर्वेद से अधिकाधिक लाभान्वित करने का आव्हान किया।
कार्यक्रम अतिथि डॉ. ओम प्रकाश बड़ाया ने कहा आमजन आयुर्वेद के प्रति आशान्वित है, हम सभी को कड़ी मेहनत करते हुए आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम में जिले भर से संगठन से जुड़े चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया।
अलवर

