Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में विधायक डॉक्टर जसवंत सिंह यादव हुए शामिल

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

बहरोड़, 25 अक्टूबर। विधायक डॉक्टर जसवंत सिंह यादव ने बहरोड़ के लाल विलास होटल में आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के इन्वेस्टर मीट में विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बहरोड़ क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना और विभिन्न कंपनियों को आकर्षित करना था। अपने संबोधन में डॉक्टर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से आर्थिक प्रगति कर रहा है और निवेशकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राज्य में हो रहे औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की सराहना की।

डॉक्टर यादव ने बहरोड़ और नीमराणा में हो रहे विकास और विदेशी कंपनियों की बढ़ती उपस्थिति का उल्लेख किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और निवेशक भी उपस्थित थे। समिट के बाद, डॉक्टर यादव ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के युवा नेता मोहित यादव, शिवचरण यादव, किसान नेता रामोतर यादव, राजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष कमल यादव सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।