Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आयुक्त जितेंद्र नरूका के निर्देशन में शहर की सफाई में युवाओं की बढ़ती भागीदारी

अलवर, 25 अक्टूबर। जिला कलक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘अतुल्य अलवर स्वच्छता’ अभियान में अब आमजन और युवा भी सक्रियता से जुड़ने लगे हैं। शुक्रवार को राजकीय गौरी देवी महिला महाविद्यालय की लगभग 200 छात्राओं ने कंपनी बाग में श्रमदान किया, जहां उन्होंने कचरा एकत्रित कर नगर निगम के ऑटो टिपर से उसे निस्तारण केंद्र भेजा।

नगर निगम आयुक्त जितेंद्र नरूका ने बताया कि इस अभियान के तहत जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न संस्थाओं को जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में जीडी कॉलेज की छात्राएं स्वच्छता में सहयोग करने के लिए आगे आईं। एनएसएस प्रभारी डॉ. सीमा मीना और छात्राओं ने सफाई के महत्व पर विचार साझा किए, जिसमें साक्षी शर्मा ने गीला और सूखा कचरा अलग रखने की बात कही।

आयुक्त नरूका ने चर्च रोड और मन्नी का बड़ इलाके में दौरा कर दुकानदारों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने और कपड़े व जूट के थैले के उपयोग के निर्देश दिए। प्रदूषण रोकने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में रोड स्वीपर और एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। शुक्रवार को मूंगसका क्षेत्र में रोड स्वीपर मशीन से सफाई करवाई गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा