Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 86 लोग लाभान्वित 8 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन

अलवर, 25 अक्टूबर। लायंस क्लब अलवर मत्स्य, अलवर जिला स्काउट एण्ड गाइड फैलोशिप, मित्तल हॉस्पिटल, आर.डी.एन.सी. मित्तल फाउंडेशन और जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में युवराज प्रताप सिंह मेमोरियल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 86 लोग लाभान्वित हुए, जिनमें से 8 मरीजों को मोतियाबिंद (लेंस प्रत्यारोपण) ऑपरेशन हेतु चुना गया।

शिविर संयोजक और लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 के रीजन चेयरपर्सन लायन गिरीश गुप्ता ने बताया कि यह शिविर अलवर के इस क्षेत्र में पहली बार लगाया गया, ताकि आसपास के नेत्र रोगियों को सुविधा मिल सके। शिविर में मित्तल हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ लायन डॉ. महेश जैन और उनकी टीम ने नि:शुल्क सेवाएं प्रदान कीं और जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित कीं।

अलवर जिला स्काउट गाइड के संरक्षक हरीश कालरा ने बताया कि मोतियाबिंद से पीड़ित 8 मरीजों के ऑपरेशन 26 अक्टूबर को मित्तल हॉस्पिटल, अलवर में नि:शुल्क किए जाएंगे। मरीजों को रहने, खाने-पीने, लेंस, ऑपरेशन, चश्मा, दवा आदि सभी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा