Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मिठाइयों की जांच के लिए मोबाईल फूड टेस्टिंग लैब आज रहेगी उपलब्ध

मिठाइयों की जांच के लिए मोबाईल फूड टेस्टिंग लैब आज रहेगी उपलब्ध

अलवर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुये आगामी 2 दिन कि लिए दूध और दूध से निर्मित मिठाइयों को लेकर प्रारंभिक मिलावट की जांच करने के लिये मोबाईल फूड टेस्टिंग लैब 26 अक्टूबर को अलवर शहर के घंटाघर पर सुबह 10 बजे से जांच की जायेगी तथा 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अलवर शहर के नगली सर्किल पर जांच हेतु मोबाईल फूड टेस्टिंग लैब उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि मोबाईल फूड टेस्टिंग लैब में दूध से निर्मित खाध पदार्थ एवं घर में उपयोग में लिये जाने वाले मसालें में मिलावट की जांच करने आमजन बताये हुये स्थान आकर करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आमजन को जागरूक करने के लिये तथा मिलावट पकडने के घरेलू नुस्खे के पोस्टर का विमोचन भी अतिरिक्त जिला कलक्टर बीना महावर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा अलवर शहर के घंटाघर पर सुबह 10 बजे किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि त्यौहरी सीजन को देखते हुये पिछले 10-15 दिनों में जिले में करीब 80 से 90 स्थानों पर से पल की कार्यवाही गई तथा इस दौरान 2 से 3 हजार किलो मावा/पनीर, दूषित चासनी एवं मिठाईयां नष्ट करवाई गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा