Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रामगढ़ उपचुनाव में सख्त निगरानी: अवैध खर्चों पर कड़ी कार्रवाई

अलवर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस संदीप ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी और कार्मिकों के साथ बैठक की। उन्होंने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए अवैध और अनाधिकृत व्यय पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

संदीप ने चुनावी व्यय पर निगरानी रखते हुए गैरकानूनी खर्चों पर रोक लगाने और आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यय प्रकोष्ठ के अधिकारी सभी उम्मीदवारों के चुनावी खर्चों का लेखा रखें और प्रतिदिन निर्धारित प्रारूपों में सूचनाओं को संधारित करें। साथ ही जब्ती के मामलों में कार्रवाई करें, लेकिन आम जनता को किसी भी असुविधा से बचाया जाए।

व्यय पर्यवेक्षक ने रिटर्निंग अधिकारी, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, एटी, और वीवीटी टीमों को निष्पक्षता के साथ अपने दायित्व निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे चेक पोस्ट्स पर टीमों को मुस्तैदी से काम करने और चुनावी नकदी एवं शराब की जब्ती की कार्रवाई निरंतर जारी रखने पर जोर दिया। बैठक में एडीएम योगेश डागुर, मुख्य लेखाधिकारी रितु जैन, और डीटीओ सुरेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा