Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मिठाई के साथ डब्बे का वजन न तोलने हेतु किया पाबंद

अलवर। रसद विभाग एवं माप तौल विभाग, अलवर द्वारा संयुक्त कार्यवाही के तहत अलवर जिले में 5 प्रतिष्ठानों योगेश मिष्ठान, बंसल स्वीटस, शांति मिष्ठान, श्याम जोधपुर एवं संजय रेस्टोरेंट, अलवर की दुकान पर विधिक माप तौल की कार्यवाही गई। साथ ही माप तौल विभाग द्वारा कुल 8500/- रू0 की शास्ति वसूली की गई एवं मिष्ठान भण्डार वालों को मिठाई के साथ डब्बे का वजन न तौलने हेतु पाबंद किया गया।
जांच दल में रणधीर सिंह, जिला रसद अधिकारी, महेश चंद शर्मा, उप नियंत्रक, विधिक माप तौल विभाग, अशोक कुमार शर्मा, प्रवर्तन अधिकारी सम्मिलित रहे। जिले में माप तौल विभाग द्वारा कांटों के सत्यापन एवं मिष्ठान के साथ डिब्बों का वजन नहीं तौलने बाबत कार्यवाही आगामी दिवसों में भी जारी रहेंगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा