Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रन्यास मंदिर श्री महादेव जी महाराज त्रिपोलिया में कार्तिक मास के चलते होगी महाआरती 

अलवर। मंदिर महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि कार्तिक मास में भगवान विष्णु की पूजा आराधना का विशेष महत्व बताया गया है साथ ही कार्तिक मास जो कि भगवान श्री रामचंद्र जी के अभिषेक राज अभिषेक के उत्सव के रूप में दीपमाला का विशेष त्योहार हमारे हिंदुस्तान में विशेष मान्यता रखता है वह कार्तिक मास में प्रातः स्नान इत्यादि कर भगवान के मंदिर में जाकर पूजा आराधना व भगवान के तुलसी चरणामृत का विशेष महत्व है वह कार्तिक मास के चलते भगवान श्री शनि देव के दशा से ग्रसित व शनि देव की प्रसन्नता के लिए मंदिर प्रन्यास की ओर से प्रत्येक शनिवार को महाआरती का आयोजन किया जाता है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त सम्मिलित रूप से भगवान की आरती कर प्रसाद ग्रहण करते हैं यह कार्यक्रम जनकल्याण निमित्त रखा जाता है आज शनिवार 26 अक्टूबर को जो की दशमी तिथि में भगवान श्री त्रिपोलिया महादेव की महाआरती का आयोजन संध्या आरती में किया जाएगा वह प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा आने वाले सोमवार में भगवान भोलेनाथ की विशेष श्रृंगार में झांकी सजाई जाएगी। जिसमें बाबा के अलौकिक रूप के दर्शन कराए जाएंगे भक्तजन शाम को 6:35 से रात्रि 10:40 तक श्रृंगार दर्शन कर सकेंगे उसके पश्चात दूध अभिषेक का कार्यक्रम किया जाएगा व रात्रि आरती कर प्रसाद वितरण होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा