Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने भरा पर्चा मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने जनसभा को किया संबोधित

अलवर। रामगढ़ में उपचुनाव के लिए गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी सुखंवत सिंह ने नामांकन भरा। प्रत्याशी सुखवंत ने दोपहर सवा बारह बजे एसडीएम कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्य मंत्री संजय शर्मा और जय आहूजा भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले प्रत्याशी के समर्थन में रामगढ के मुख्य बाजार में रैली निकाली गई। जिसमें अनेक स्थानों पर लोगो ने केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रत्याशी सुखवंत सिंह और जय आहूजा का फूलमाला और साफा पहनाकर स्वागत किया इस दौरान केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का लाभ रामगढ की जनता को दिलाया जाएगा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में यहाँ कानून व्यवस्था बेहद खराब रही और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता रहा। इसके बाद बीते एक साल में भाजपा की सरकार ने रामगढ़ में अपराध नियंत्रण पर काम किया। सालों से बंद पड़े सीईटीपी केंद्र को चालू किया गया। इसके साथ ही ई लाईब्रेरी भी शुरू कि जा रही है। उन्होनें प्रत्याशी सुखवंत सिंह के लिए कहा कि वे काफी सहज और सुलभता से उपलब्ध है। उन्होनें कहा कि यहां पार्टी की रीती—नीति को सुखवंत आगे बढाने का काम करेंगें वहीं, नामांकन के बाद प्रत्याशी सुखवंत सिंह के समर्थन मे जनसभा आयोजित की गई सभा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के बड़े नेताओ ने सम्बोधित किया इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा की भाजपा ने विधानसभा चुनावों में संकल्प पत्र में किए गए वादों में से 50 फीसदी वादे अभी 10 माह में ही पूरे कर दिए है। इसके अलावा 5 साल में प्रदेश को विकास और रोजगार की अनेकों सौगातें भाजपा सरकार देगी उन्होनें आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें और रामगढ को विकास की ओर ले जाएं। इस दौरान राज्य मंत्री संजय शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह, प्रभारी गौतम कुमार दक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, विधायक बाबा बालकनाथ, रमेश खिंची, डॉ जसवंत सिंह यादव, देवीसिंह शेखावत, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड, पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना, जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, जयराम जाटव, जय आहूजा और पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, गोवर्धन सिंह सिसोदिया, राम अवतार चौधरी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, हुकुम फागना, जितेंद्र गोयल, हरिओम कटारा, अभिराम दीक्षित, ऋषिराज शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा