Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्राधिकरण सचिव सोनी ने किया आरती बालिका गृह का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


अलवर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ( जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अध्यक्ष अलवर हरेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अलवर सचिव मोहन लाल सोनी के द्वारा बुधवार को आरती बालिका गृह, अलवर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सोनी को गृह में कुल 35 बालिकाऐं उपस्थित मिली एवं 6 कर्मचारीगण उपस्थित पाए गए। मौके पर सचिव सोनी के द्वारा अधीक्षिका, आरती बालिका गृह से बालिकाओं के संबंध में उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई एवं गृह में निवासरत बालिकाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान गृह के रिकॉर्ड का भी अवलोकन करने पर गृह में आवासित बालिकाओं कि चिकित्सकीय जांच डॉ. रूचि मंगला, सैटेलाइट हॉस्टिपटल, काला कुंआ, अलवर द्वारा 19 अक्टूबर को किया जाना पाया गया। मौके पर अधीक्षिका द्वारा गत 06 माह में 191 बालिकाओं को पुनर्वासित किया जाना बताया गया।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका द्वारा सोनी को गत 04 वर्षों से गृह को अनुदान नहीं मिलना बताया गया, जिस हेतु श्री सोनी द्वारा मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान गृह में साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा