Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व केंद्रीय मंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने रामगढ़ उपचुनाव के सेक्टर प्रभारियों की ली बैठक

अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने फूल बाग में रामगढ़ उपचुनाव की तैयारी को लेकर सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने रामगढ़ उपचुनाव के लिए बनाए गए सेक्टर इंचार्ज से वन टू वन कर उपचुनाव से संबंधित फीडबैक लिया उन्होंने सेक्टर प्रभारियों से कहा कि डोर टू डोर जनसंपर्क कांग्रेस पार्टी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। ताकि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को इस उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत मिल सके उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई थी ऐसा ही इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को कंधे से कंधे मिलाकर काम करना है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी का गिरा ग्राफ राजस्थान की सात उपचुनाव वाली सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, रामगढ़ प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई, संजीव बारेठ, विजेंद्र महलावत, गिरीश डाटा, महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश गोलियां, अंकित, हिम्मत सिंह चौधरी, रमन सैनी, एडवोकेट डी सी मीणा और सभी सेक्टर इंचार्ज उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा