Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा

खैरथल। जिला कलक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में आबकारी, ट्रांसपोर्ट, पंजीयन एवं मुद्रांक व वाणिज्य कर विभाग की रेवेन्यू टारगेट्स की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला कलक्टर कुमार ने आबकारी, पंजीयन एवं मुद्रांक, ट्रांसपोर्ट एवं वाणिज्य कर विभाग के द्वारा जिले को दिए गए रिवेन्यू टारगेट की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय में अपने टारगेट्स को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट विभाग को एनसीआर क्षेत्र में अवधि पार वाहनों पर कार्यवाही करने तथा फ्लाइंग टीम को टारगेट निर्धारित कर राजस्व प्राप्ति लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान वाणिज्य कर आयुक्त रामप्रसाद, डीटीओ परिवहन विभाग राजीव चौधरी, एक्साइज इंस्पेक्टर विद्या, मुद्रण एवं पंजीयन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा