Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

'आरोग्य सप्ताह का प्रथम दिन:


- आयुर्वेद चिकित्सालय में दी स्वास्थ्य रक्षा एवं जीवनशैली गत विकारों से बचाव की जानकारी
अलवर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (धन्वंतरि जयंती) के उपलक्ष में 22 अक्टूबर मंगलवार से 28 अक्टूबर तक जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में आयोजित किए जा रहे 'आरोग्य सप्ताहÓ के प्रथम दिन रोगियों को स्वास्थ्य रक्षा एवं जीवनशैली गत विकारों से बचाव के आयुर्वेद उपायों की जानकारी दी गई।
जिला आयुर्वेद चिकित्सालय अलवर के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन सिंह शेखावत ने बताया कि 'आरोग्य सप्ताहÓ के प्रथम दिन रोगियों को चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सुमन यादव, डॉ. लक्ष्मी शर्मा, डॉ. प्रियंका आहूजा एवं डॉ. पवन सिंह शेखावत द्वारा दी गई। इस अवसर पर जय गणपत जन कल्याण ट्रस्ट के सहयोग से आरोग्य संदेश स्वास्थ्य पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया। बुधवार 23 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य एवं कार्यालयों में कार्मिकों के तनाव प्रबंधन में उपयोगी आयुर्वेद उपायों की जानकारी आमजन को दी जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा