Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कार्यकर्ताओं के बल पर रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव मैं भाजपा इतिहास रचेगी - कैलाश चौधरी

अलवर। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में कैलाश चौधरी ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कार्यकर्ताओं की ताकत के आधार पर ही रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव बीजेपी बड़े अंतर के साथ जीतेगी, बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है
प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक लेकर जाएगा ताकि अधिक से अधिक योग्य व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ ले सके। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के अंदर पुरे देश मे झूठ फैला कर आम मतदाता को गुमराह किया था
परंतु कांग्रेस का यह झूठ अब काम नहीं आएगा रामगढ़ की जनता भाजपा को वोट देकर विकास और विश्वास पर मोहर लगाएगी।
बैठक को प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, रामहेत सिंह यादव, जिला संगठन प्रभारी रोशन लाल सैनी, जिला प्रमुख बलवीर सिंह छील्लर ने भी संबोधित किया। बैठक में पूर्व डेयरी अध्यक्ष बन्नाराम मीणा, कविता यादव, महामंत्री गोवर्धन सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष हरिओम कटारा, विष्णु शर्मा, प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुदेश खम्भारा, एस टी मोर्चा अध्यक्ष महेश मीणा, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, रवि यादव, हरीश अरोड़ा, पंडित ऋषिराज शर्मा, निर्मल सूरा
सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा