Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शुद्द आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य विभाग की कार्रवाई

दूषित चाशनी व मिठाई नष्ट कराई

अलवर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर डॉ योगेंद्र शर्मा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे "शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान" के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा सोमवार को बड़ौदा मेंव में छापामार कार्रवाई की गई। खाटू श्याम बाबा मिष्ठान भंडार बड़ौदा मेंव से कलाकंद मिठाई का नमूना जांच हेतु लिया गया तथा दुकान पर रखी 15 किलो दूषित चासनी और करीब 10 किलोग्राम पुरानी दूषित मिठाई को मौके से नष्ट कराया गया, सैनी मिष्ठान भंडार बड़ौदा मेंव से बर्फी मिठाई का नमूना जांच हेतु लिया गया एवं दुकान पर साफ-सफाई ठीक से नहीं पाई जाने पर विक्रेता को 15 दिन का इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया। साथ ही लक्ष्मी मिष्ठान भंडार बगड़ तिराया से मावा का नमूना जांच हेतु लिया गया एवं उक्त दुकान पर रखी करीब 18 किलो दूसित चासनी एवं करीब 12 किलो पुरानी दूषित मिठाई को मौके से नष्ट कराया गया, एवं किराने की विभिन्न दुकानों से 12 नमूने सर्विलांस के तहत जांच हेतु नमक तेल आदि के लिए गए कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल, जय सिंह यादव, अशोक लखेरा आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा