Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सातो सीटों पर पूर्ण दमखम से कांग्रेस पार्टी लड़ेगी चुनाव - पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह

अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि रामगढ़ सहित राजस्थान की सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता पर्ची वाली सरकार के 10 माह के कार्यकाल में ही त्रस्त हो चुकी है जिसका जवाब इस उपचुनाव में उन्हें दिया जाएगा जितेंद्र सिंह रामगढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के जनमत से विश्वासघात कर बनी भाजपा सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि नफरत और जातिवाद का जहर घोलने वाली भाजपा इस उप चुनाव में क्लीन बोल्ड होगी उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कमजोर हुई भाजपा के कोई भी हथकंडे अब राजस्थान में नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि जुमले की दुकान अब बंद होने वाली है और मोहब्बत की दुकान का उदय उपचुनाव के माध्यम से राजस्थान में विकास की नई इबारत लिखेगा उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि उनके मंत्री भी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमीर और गरीब के दोहरे मापदंड अपनाने वाली सरकार का दिवालिया निकलना निश्चित है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के इस संकल्प में भाजपा का विनाश निश्चित है उन्होंने कहा कि बदलाव के नारे की गूंज में कांग्रेस की जीत साफ सुनाई दे रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, जुबेर आर्यन खान, रमेश खंडेलवाल, जसवंत सिंह गुर्जर, भजनलाल जाटव, धर्मेन्द्र राठौड़, विधायक रोहित बोहरा, रूपेंद्र सिंह कुन्नर, विकास चौधरी, विधायक ललित यादव, दीपचंद खैरिया सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा