Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अधिकारियों ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण


- अधिक धूल वाले स्थानों पर रोड स्वीपिंग मशीन चलाने के दिए निर्देश
अलवर। 'अतुल्य अलवर स्वच्छताÓ अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था और आटोटिपर के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रथम मुकेश कुमार कायथवाल और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वितीय योगेश कुमार डागुर ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।
एडीएम प्रथम ने सुबह शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और पुराना दिल्ली रोड और हनुमान सर्किल से जे एस फोरव्हील की तरफ मौका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें लगातार सफाई व्यवस्था और यहां नियमित रूप से रोडस्वीपिंग मशीन और एंटी स्मॉग गन वाहन चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रथम कायथवाल ने अंबेडकर नगर स्थित कचरा संग्रहण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होने निर्देश दिए की यहां से लगातार कचरा उठाया जाए और सफाई व्यवस्था को मजबूत रखे। उन्होनें देवखेडा स्थित आटोटिपर स्टैंड का भी निरीक्षण किया।
वहीं, एडीएम द्वितीय योगेश कुमार डागुर ने ट्रांसपोर्ट नगर मेन रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें यहां चल रही रोड स्वीपिंग मशीन की कार्यप्रणाली को देखा। उन्होनें कहा कि उक्त स्थान पर रात्रिकालीन सफाई कर्मचारियों को लगाकर अतिरिक्त सफाई की जाए। जिससे यहां धूल उडने की समस्या का समाधान हो। उन्होने निर्देश दिए कि सभी वार्डो में नियमित रूप से कचरा उठाया जाए और प्रत्येक वार्ड में आटोटिपर रोजाना जाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा