Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अहिल्याबाई कल्याण बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष मंत्री .डॉ. राजेन्द्र सिंह पाल पहुंचे धौलपुर।

बघेल‌ समाज के लोगों ने किया स्वागत।

धौलपुर राजस्थान। अहिल्याबाई कल्याण बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. कैबिनेट मंत्री डा.राजेन्द्र सिंह पाल निजी कार्यक्रम में धौलपुर पहुंचे। इस दौरान पाल बघेल गडरिया समाज के लोगों द्वारा गडरपुरा चौराहे पर स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। साथ ही मीडिया से रूबरू होते हुए केबिनेट मंत्री पाल ने कहा मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस तरह से अहिल्याबाई होलकर के नाम से अति शीघ्र अहिल्याबाई कल्याण बोर्ड मध्यप्रदेश बना दिया और उसका अध्यक्ष भी बना दिया गया। ठीक उसी तरह से राजस्थान सरकार ने भी अहिल्याबाई होलकर बोर्ड का गठन कर दिया है लेकिन उसके अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। हम राजस्थान सरकार से मांग करते हैं कि शीघ्र अहिल्याबाई होलकर का बोर्ड बनाया जाये और अध्यक्ष की नियुक्ति की जाये। इस दौरान मध्य प्रदेश धनगर शेफर्ड महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र निगोते,डॉ. प्रकाश बघेल, विनोद बघेल, रामबरन बघेल, पवन बघेल अजय बघेल, युवा जिलाध्यक्ष सुरेश बघेला( लटूरी ), सत्येन्द्र पाल बघेल ,राधेश्याम राठौड़, किशनसिंह ,पूरन सिंह , संजय शिव सिंह सुनील समाज जन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा