Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत ही प्रमुख लक्ष्य - डॉ चतुर्वेदी।

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत ही प्रमुख लक्ष्य - डॉ चतुर्वेदी।

राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान। भारतीय जनता पार्टी राजाखेड़ा नगर,नाहिला व मरैना मण्डल की संयुक्त बैठक का आयोजन राजाखेड़ा कस्बे में स्थित बनखंडेश्वर मंदिर पर किया गया जहाँ भाजपा द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे टिफिन पर चर्चा अभियान में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता व धौलपुर के जिला संगठन सह प्रभारी डॉ. लोकेश चतुर्वेदी रहे जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लिया। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा द्वारा यह अभियान सभी मण्डल स्तर पर चलाया जा रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव अब नजदीक है जिसको लेकर एक एक भाजपा कार्यकर्ता की चुनाव में अहम भूमिका होगी, गरीब कल्याण के लिए जैसे कार्य हमेशा करती आई है वैसे ही कार्य करेगी। डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां की जनता अब मन बना चुकी है क्योंकि झूठे व खोखले वादों को जनता समझ चुकी है, चतुर्वेदी के साथ आए विधानसभा प्रभारी डॉ मनोज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत नई ऊंचाइयों पर है राजस्थान भी अब बदलाव की ओर है जल्द ही भाजपा का सुशासन आने वाला है। बैठक में इस दौरान विधानसभा विस्तारक बलवीर सिंह,मधुसदन शर्मा,कुंवर सिंह,राम किशोर शर्मा,दिलीप पाराशर, कप्तान सिंह, उदयभान सिंह,मिश्री लाल सैंथिया,पिंकी सिकरवार,रूप सिंह,मोहन प्रकाश,मुन्ना लाल,रामशंकर लहचोरिया, जिहान सिंह,राजेंद्र पटसरिया,के के त्यागी,गिर्राज सिंह,उदय सिंह निषाद,राजवीर बघेल,इंद्र सिंह जाटव,शिव लाल बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा