Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उपखण्ड स्तरीय शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ समिति की बैठक का हुआ आयोजन।

उपखण्ड स्तरीय शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ समिति की बैठक का हुआ आयोजन।

धौलपुर राजस्थान। कार्यालय उपखण्ड अधिकारी बाडी के सभागार में उपखण्ड स्तरीय शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ समिति की बैठक का आयोजन गिरधर सिंह मीना उपखण्ड अधिकारी बाड़ी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ट धौलपुर धर्मेन्द्र शर्मा उपस्थित हुए। शर्मा ने उपखण्ड स्तर पर एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर की पूर्व तैयारी हेतु उपस्थित उपखंड प्रभारी एवं उपखण्ड आयोजन समिति के सदस्यों को अधिक से अधिक स्थानीय गांधीवादी विचारकों, जनप्रतिनिधियों, युवा वर्ग व प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में से कम से कम एक व्यक्ति का चयन कर एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में लाने हेतु निर्देशित किया व शर्मा ने बताया कि उक्त एक दिवसीय शिविर में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गांधी दर्शन पर आधारित जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी व खादी एवं अन्य गांधीजी के रचनात्मक कार्यक्रमों पर विशिष्ट वक्तव्य आदि का आयोजन किया जायेगा। उक्त बैठक में उपखण्ड अधिकारी बाड़ी द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के सन्दर्भ में चर्चा करके कार्ययोजना तैयार की गई। तथा उपखण्ड अधिकारी बाड़ी ने उक्त एक दिवसीय शिविर के सफल संचालन हेतु सभी उपखण्ड स्तरीय अधिकारीयों को प्रशिक्षण शिविर में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सहयोग करने हेतु निर्देशित किया। उक्त बैठक में उपखण्ड प्रभारी त्रिभुवन शर्मा व उपखण्ड आयोजन समिति के सदस्य राजकुमार भारद्वाज, अमीर सिंह, अशोक शर्मा, उमाशंकर यादव, ओमवीर सिंह, छुट्टन रिजवी, राजवीर सिंह, श्रीमती मीरा, मुकेश, अजय मीना, रामेन्द्र मीना, मंगल सिंह कुशवाह, हरीसिंह पहाडिया, रामसेवक अजर उपस्थित हुए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा