Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भामाशाह ने गौड विप्र परिषद समिति को किया वाटर कूलर भेंट  

भामाशाह ने गौड विप्र परिषद समिति को किया वाटर कूलर भेंट  

श्रीमाधोपुर ।
श्री गौड विप्र परिषद समिति श्रीमाधोपुर को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भामाशाह गौरीशंकर हरितवाल निवासी अजीतगढ़ ने अपने ससुर स्वर्गीय जटाशंकर गोठवाल निवासी श्रीमाधोपुर की स्मृति में एक वाटर कूलर भेंट किया है। समिति के पूर्व मंत्री एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक घनश्याम हरितवाल ने बताया कि उनकी सदप्रेरणा से भामाशाह गौरीशंकर हरितवाल जो अजीतगढ़ के प्रमुख होटल व्यवसायी है ने समाज के लोगों की आवश्यकता को देखते हुए यह वाटर कूलर भेंट किया है। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र कुमार शर्मा, मंत्री डॉ चंद्रप्रकाश व्यास सहित समस्त कार्यकारिणी ने भामाशाह गौरीशंकर हरितवाल का आभार व्यक्त किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा