Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग  ने किया किताब का विमोचन

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग  ने किया किताब का विमोचन

वीमेन एन्ट्रप्रन्योर पर लिखी किताब का विमोचन

सीकर / जयपुर। राजकीय महिला पोलोटेक्निक महाविद्यालय कॉलेज, जयपुर की प्रवक्ता शिल्पी बाकीवाला द्वारा कॉलेज से डिप्लोमा कर स्व व्यवसाय कर रही छात्राओं पर लिखी किताब का विमोचन तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने किया। इस पुस्तक मे 29 वीमेन इंटरप्रनयोर की संघर्ष कर सफल होने के सफर को लिखा हैं।
इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य आज की युवा छात्राओं को ब्यूटीकल्चर, कमर्शियल आर्ट, टेक्सटाइल डिज़ाइन, कास्टयुम डिज़ाइन एवं ड्रेस मेकिंग, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट आदि विषयो मे डिप्लोमा करके आत्म निर्भर होने का मार्गदर्शन करना हैं। पुस्तक के सन्दर्भ में माननीय मंत्री ने इस बुक की सराहना की ओर सभी वीमेन इंटरप्रन्योर को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी और साथ ही उन्होंने शिल्पी बाकीवाला को निर्देश दिये की वह जयपुर मे इन सभी वीमेन इंटरप्रन्योर का डायलॉग सेशन का आयोजन करवाएं। जिसमें उन्होंने सहयोग करने का आश्वासन दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा