Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हमसफर सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन का नीमकाथाना ठहराव कराने का ज्ञापन रेल मंत्री को भेजा

हमसफर सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन का नीमकाथाना ठहराव कराने का ज्ञापन रेल मंत्री को भेजा

नीमकाथाना पाटन(निंस.)। नीमकाथाना रेल सेवा विस्तार संघर्ष समिति के अध्यक्ष कानाराम यादव ने हमसफर सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन जो दिल्ली उदयपुर सिटी के लिए 30 अप्रैल को चलाई जाएगी, उसके ठहराव हेतु रेल मंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी नीमकाथाना को सौंपा गया। ज्ञापन में लिखा है कि यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्र की जनता को सुविधा हेतु हमसफर सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन को चलाए जाने की पुष्टि हुई है परंतु इस ट्रेन का नीमकाथाना स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। जबकि नीम का थाना रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस, सुपर फास्ट व जन शताब्दी जैसी ट्रेनों का ठहराव है। यहां से रेलवे को भारी मात्रा में राजस्व आय भी प्राप्त होती है तथा यहां का यात्री भार भी बहुत अधिक है। क्षेत्र के सैनिक, व्यापारी व दैनिक यात्री लंबी दूरी का सफर करते हैं। इस रूट पर सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक ट्रेन है लेकिन रविवार को इसकी सुविधा नहीं होने से उनको काफी समस्याएं आती है जिसको लेकर रेलवे ने 30 अप्रैल से रविवार को साप्ताहिक नीम का थाना क्षेत्र वाया आरपीसी सेक्शन से चलाए जाने की पुष्टि हुई है। परन्तु इस ट्रेन का स्टॉपेज रींगस के बाद सीधा नारनौल रेवाड़ी होते हुए किया गया है। वर्तमान में नीमकाथाना जिला मुख्यालय बन चुका है, ऐसे में हमसफर सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव करवाया जाना उचित है जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। ज्ञापन देने वालों में नीमकाथाना रेल सेवा विस्तार संघर्ष समिति के अध्यक्ष कानाराम यादव,पूर्व सरपंच बाबूलाल गुर्जर आंगनवाड़ी, एडवोकेट राम सिंह गुर्जर, विमलेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा