Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जल यात्रा का जगह -जगह हुआ स्वागत नहर के मांग पत्र में  लोगो ने किये हस्ताक्षर 19को मौन जुलूस श्रीमाधोपुर मे

जल यात्रा का जगह -जगह हुआ स्वागत नहर के मांग पत्र में  लोगो ने किये हस्ताक्षर 19को मौन जुलूस श्रीमाधोपुर मे

श्रीमाधोपुर
सुजलाम संस्थान के संयोजक डा योगेश यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही जल यात्रा सोमवाr को बागरियावास, मऊ, ढाणी सामोता वाली, नांगल भीम, जयरामका वाली,हांसपुर, कोटड़ी सिमारला, सिहोड़ी ,नालोट, जोरावरनगर, कंचनपुर तक पहुंची ।
जहा सभी मे लोगों के द्वारा जल यात्रा को अपार समर्थन मिला और जगह-जगह लोगों ने जल यात्रा का स्वागत किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार नांगल भीम में सरपंच महेन्द्र कुमार के नेतृत्व यात्रा का स्वागत किया गया
पर्यावरण सरंक्षण में उल्लेखनीय कार्य के लिए सरपंच महेन्द्र कुमार का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।सरपंच ने मांग पत्र हस्ताक्षर कर ग्राम पंचायत के नागरिकों के समर्थन की अपील की। यात्रा में उपसरपंच जितेन्द्र सिंह शेखावत, पंच कालुराम सैनी, काजला ...आदि यात्रा शामिल हुए।
ढाणी जयरामकावाली में सामाजिक कार्यकर्ता हरीश कुमार व सुनील सैनी के नेतृत्व में स्वागत किया गया
जल संरक्षण में नवाचार करने वाले दिव्या करण सिंह शेखावत , सेवानिवृत रक्षा वैज्ञानिक सीताराम सैनी, राम किशोर सैनी, कन्हैयालाल चौरसिया, महेश शर्मा , विध्यानंद शर्मा, पंकज पदयात्रा शामिल हुआ।
जानकारी जल उत्तर समन्वयक दिलीप सिंह शेखावत तथा सह समन्वयक मुकेश शर्मा ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा