Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के लिए किया जनसंपर्क

परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के लिए किया जनसंपर्क

बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों,युवाओं को शामिल होने के लिए किया आग्रह

श्रीमाधोपुर।

आगामी 22 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन भगवान् परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में गांव ढाणियों में ब्राह्मण समुदाय की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। जन्मोत्सव समिति के प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा एडवोकेट ने बताया कि इसी श्रृंखला में शुक्रवार देर शाम को श्रीमाधोपुर क्षेत्र के रानीपुरा ,कासरडा ,खेड़ी, जाजोद, जानकी पुरा आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया। इन गांवों के विप्र बन्धुओं ने अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में इन गांवों के विप्र बन्धुओं को जयपुर में ब्राह्मण महापंचायत के सफल आयोजन में इनकी सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया गया। जनसंपर्क के दौरान जितेंद्र शर्मा एलबीएस ,विष्णुमिश्रा ,पंकज लाटा ,मनोज कार्या ,मोहनलाल भाटीवाड़ा, सुरेश भाटीवाडा, बाबूलाल चोटिया, सत्यनारायण रुथला ,रामअवतार चोटिया, घनश्याम लाटा, जगदीश लाटा, नाथूलाल लाटा ,ख्यालीराम लाटा, सत्यनारायण पुजारी, वीरेंद्र लाटा, मुरारीलाल लाटा सीताराम लाटा प्रहलाद पुजारी सहित अनेक विप्र जन मौजूद रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा