Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एक ही समाज के दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर जमकर चले लाठी भाटा,

एक ही समाज के दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर जमकर चले लाठी भाटा,

7 लोग हुए घायल जिनमें से तीन को किया जयपुर रैफर,

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया

समीपवर्ती गांव अजीतगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़टकनेत मे शुक्रवार की दोपहर 11:30 बजे बलाई समाज के दो पक्षों में किसी बात को लेकर आपस मे विवाद हो गया जिस कारण आपस मे जमकर लाठी भाटा चले ।जिस कारण से दोनों पक्षों के 7 जने गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिनमें तीन जनों को जयपुर रेफर किया गया।
अजीतगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल नेकीराम ने बताया कि गढ़टकनेत गांव निवासी छाजु राम वर्मा एवं सुंदर लाल वर्मा के परिवारों के बीच शुक्रवार की दोपहर 11:30 बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिस कारण से दोनों तरफ से ही लाठी भाटा चले जिसमें एक पक्ष के सुंदरलाल वर्मा 56, रामकरण 52, विकास 21 घायल हो गए तो दूसरे पक्ष के अजय वर्मा 28, रामअवतार 30, बाबूलाल 40, गौरीशंकर 56 गंभीर रूप से घायल हो गए ।सूचना पर पहुंची अजीतगढ़ थाना पुलिस ने सभी घायलों को अजीतगढ़ के बाबा नारायण दास उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां पर चिकित्सकों ने सुंदरलाल, रामकरण एवं अजय का प्राथमिक उपचार कर जयपुर रेफर कर दिया ।साथ ही बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी ।सूत्रों से पता चला है कि 2 दिन पहले भी इनके आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था लेकिन वह शांत हो गया था लेकिन संभावना बताई जा रही है कि इसी के कारण भी शुक्रवार को झगड़ा हुआ है लेकिन यह तो पुलिस तफ्तीश से ही मालूम चलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा