सीकर। सीएलसी के सालासर रोड चैलासी स्थित सीबीएसई से संबद्ध सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों पंजाबी गानों पर भांगड़ा और गिद्दा करके खूब आनंद उठाया।
कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड, बैसाखी पर्व तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित कविता व भाषण प्रस्तुत किए। सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल निदेशक समर चौधरी ने बताया कि सीआईएस नेक्स्ट जनरेशन एजुकेशन के साथ-साथ बच्चों को सामाजिक मूल्य, संस्कार और संस्कृति से जोड़े रखने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
सीकर
सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में बैसाखी पर्व मनाया गया


