Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नैशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी में जिला अध्यक्ष ओबीसी पद पर नियुक्ति

नैशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी में जिला अध्यक्ष ओबीसी पद पर नियुक्ति

नीमकाथाना पाटन,(निंस.)। सीकर जिले में नैशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष ओबीसी पद पर नियुक्ति हनुमान गुर्जर को दी गई है।यह नियुक्ति डॉक्टर सुरेश यादव प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ राजस्थान के द्वारा दी गई है। यादव ने बताया कि संगठन का विस्तार व तन मन से सेवाभावी कार्य करने के लिए नियुक्त की गई है । इस समय एनसीडब्लूसी के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष अलवर मुकेश सैनी, महिला सीकर जिला अध्यक्ष रवीना सैनी, बलबीर कृष्णया, मुकेश यादव, विधायक प्रत्याशी मंजू सैनी, सुरेश यादव, बलराम गुर्जर सरपंच दलपतपुरा मौजुद रहे। यह समारोह दलपतपुरा में किया गया है। नैशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी मे सीकर जिला अध्यक्ष ओबीसी पद पर नियुक्ति किए जाने पर गुरमीत सिंह मेहता, राजेन्द्र सिंह झुरिया ने भी खुशी व्यक्त की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा