Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाएंगे हनुमान जन्मोत्सव

गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाएंगे हनुमान जन्मोत्सव

श्रीमाधोपुर
कस्बे के निकटवर्ती ग्राम जोरावर नगर मे बालाजी महाराज मंदिर मे हनुमान जन्मोत्सव हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास एंव बड़े धूमधाम के साथ गुरुवार को मनाया जायेगा
मंदिर के विकास पारीक ने बताया की गुरुवार को सुबह 8 बजे से मंदिर से कलश यात्रा और बालाजी महाराज का नगर भ्रमण के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी
इस बार कलश यात्रा बड़े मनमोहक तरीके से सेकड़ो महिलाओ के साथ निकाली जाएगी और सभी महिलाये एक ही वेशभूषा मे नजर आएगी
कलशयात्रा और शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी
उसके बाद बालाजी महाराज का जलाभिषेक कराकर चोलाधारण किया जायेगा
ग्रामीणों के द्वारा मंदिर मे हवनपूजन करके प्रसाद वितरण किया जायेगा
शाम 7 बजे बालाजी की महाआरती की जाएगी और रात को एक बजे तक प्रसिद्ध गायकारों के द्वारा सत्संग का आयोजन किया जायेगा

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा