Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

04 साल से फरार एक ओर आरोपी गिरफ्तार

04 साल से फरार एक ओर आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जे. डी. मेटा लायज कम्पनी की करोड़ों रुपए की जमीन हड़पने का है मामला

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया

कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर करण शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतनलाल भार्गव व वृताधिकारी वृत नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ पुलिस थाना अजीतगढ़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर के सहयोग व आसूचना संकलन कर सोमवार को मु.न. 275/19 धारा 467, 471, 120 बी भादस पुलिस थाना अजीतगढ़ में दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुये अभियुक्त चोथूराम जाट पुत्र भूरा राम जाट निवासी ढाणी पगथली तन जुगलपुरा पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला सीकर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है।

घटना का विवरण:-
अजीतगढ़ थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि दिनांक 03-09-2019 को प्रार्थी परमेश्वर लाल पुत्र लादूराम जाट निवासी 10/125 चित्रकूट स्कीम, जयपुर ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि आरोपीगण संजय वर्मा, चोथुराम, ओमप्रकाश, सागरमल, इसरार खान, योगेंद्र सिंह उर्फ फौजी व अन्य ने प्रार्थी की भूमि पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की।आदि रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना व आसूचना संकलन से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।उपरोक्त अभियोग में पूर्व में संजय वर्मा, इसरार खान, योगेंद्र सिंह, चोथुराम, गोपाल कलवानिया, लक्ष्मण राम को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा