Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बैठक  आयोजित   

परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बैठक  आयोजित   


श्रीमाधोपुर lस्थानीय गोड विप्र परिषद समिति भवन के परशुराम सभागार में शनिवार को विप्र समाज की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी 22 अप्रैल को श्री परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप मैं मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया lबैठक में इस कार्यक्रम को 3 दिन तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ मनाने ,महिलाओं एवं बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने, शोभा यात्रा वृहद स्तर पर निकालने वअन्य कार्यों को सुगमता पूर्वक संपन्न करने के लिए विभिन्न कमेटियां बनाए जाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने जैसे बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया ।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष हरिनारायण महंत ,जितेंद्र शर्मा एलबीएस, एडवोकेट राजेंद्र शर्मा ,डॉक्टर चंद्र प्रकाश शर्मा, विष्णु मिश्रा, सुरेंद्र गोठवाल, ओमप्रकाश पचौरी, विशाल बोहरा ,मनीष तिवारी ,अजय शर्मा ,
सत्यनारायण खांडल, माणकचद तिवाडी, मनीष तिवाडी ,ज्ञान प्रकाश हरितवाल सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित थे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा