Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजाना को नीमकाथाना जिले में सामील करने को लेकर मीटिंग आयोजित 

सुजाना को नीमकाथाना जिले में सामील करने को लेकर मीटिंग आयोजित 

कांवट, ग्राम पंचायत सुजाना को नीमकाथाना में सामील करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच सुनीता फोगावट की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की। मीटिंग में ओमप्रकाश पारीक, ओनाड़ सिंह शेखावत उपसरपंच, रंगलाल स्वामी भाजपा मंडल अध्यक्ष कांवट, रामावतार सिंह बड़सरा पूर्व जिप सदस्य, पोखरमल सेपट पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भादवाड़ी ने कहा कि भौगोलिक स्थिति व नजदीकता तथा क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए सुजाना ग्राम पंचायत सहित आस पास की करीब 20 पंचायतों को नवसृजित जिला नीमकाथाना में सामील किया जाए। जिनमें ग्राम पंचायत चोकड़ी, पीपलोदा का बास, बासड़ी, रामपुरा, केयरपुरा, कोटड़ी लूहारवास, भादवाड़ी, कांवट, लोहरवाड़ा, गढभोपजी, जुगलपुरा, रलावता, जयरामपुरा सहित कई पंचायतें नीमकाथाना के नजदीक 20 से 25 किमी की परिधि में आती हैं, जिनसे सीकर जिला मुख्यालय 70 किमी में पड़ता है। मीटिंग में रजनीश फोगावट, रामोतार शर्मा, रमेश यादव समर्थपुरा, प्रेम भार्गव सुजाना, बीड़दूराम गोरा पंच बलूवाली, मूलचंद मीणा, मुकेश गजराज, पवन फोगावट, किशनलाल मीणा, सुभाष फोगावट, कालूराम मीणा, मूलचंद डूडी, रूघवीर सिंह शेखावत, लालचंद तेतरवाल, इन्द्राज रूण्डला, राजेंद्र, धनाराम सहित सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर नीमकाथाना जिले में सामील होने की मांग की। ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी को प्रेषित की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा